बस्ती:विक्रमजोत विकास खंड के फूलडीह गांव में हाइवे के किनारे न्यू पराग के नाम से रेस्टोरेंट व डेयरी खोल कर एक व्यवसायी पराग को लाखों का चपत लगा रहा है। विक्रमजोत पराग डेयरी व रेस्टोरेंट के संचालक बलराम सिंह ने इसकी शिकायत जीएम पराग बस्ती से की है। आरोप लगाया अयोध्या का एक व्यवसायी उनके पराग रेस्टोरेंट और डेयरी के बगल ही न्यू पराग रेस्टोरेंट खोलकर पराग ब्रांड का नकली दूध और दुग्ध पदार्थ बिक्री कर रहा है। 20 अप्रैल 2017 को दुग्ध संघ फैजाबाद की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया था। इस दौरान पराग ब्रांड का नकली दूध और दुग्ध उत्पाद बिक्री होते पाया गया था। जीएम पराग बृज मोहन त्यागी का कहना है मामला संज्ञान में है। डुप्लीकेसी करने वाले व्यवसायी को नोटिस भेजी जा रही है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
बस्ती:पराग के नाम पर फर्जी डेयरी रेस्टोरेंट संचालित करने का आरोप