बस्ती। लोहड़ी पर दिखा उत्साह, मूंगफलियां बांटकर खुशी से झूमे लोग

 बस्ती। लोहड़ी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों व अन्य स्थानों पर मूंगफली बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

शहर के कंपनी बाग के पास लोहड़ी मनाने के लिए पंजाबी समुदाय के लोग एकत्र हुए। आग जलाकर ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। पूर्वांचल सिख समाज वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सरदार जगबीर सिंह ने बताया इस पर्व को मनाने के पीछे बहुत पुराना इतिहास है। अकबर बादशाह के राज में दुल्ला भट्टी वाला नाम का एक ऐसा शख्स था, जो गरीबों की बहुत मदद करता था। उस समय जिसके घर पहली शादी होती थी और जिसके घर में बच्चा पैदा होता था, वहां पूरी मदद दुल्ला भट्टी वाला करता रहा। तब से यही परंपरा चली आ रही है। वहीं, गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह नगर कंपनी बाग में गुरुद्वारा साहब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजीत सिंह ने अरदास प्रार्थना कर सबके जीवन की सफलता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार अमृतपाल सिंह सनम, दिलप्री सिंह करन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर वर्मा, हरभजन सिंह, हरदीप सिंह, दमनप्रीत सिंह, हरि सिंह बब्लू, लखविंदर सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, जय प्रकाश अरोड़ा, नीरज धवन, मनमीत सिंह, सर्वजीत सिंह शानू, तरंजीत सिंह, तरुण अहूजा, अनूप अहूजा, हर्ष कालरा, सुधांशु मिनोत्रा, तरुण मल्होत्रा, हरजीत सिंह, रंजीत सिंह, सरबजीत सिंह सानू, गौरव सेठी, इंद्रपाल सिंह खालसा, अमनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, बलजीत सिंह, अमृत सिंह, राजा सिंह, योगेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, आशीष, नरेश पोपली, तरनजीत सिंह राजा, मंदीप सिंह व अन्य उपस्थित रहे।