सल्टौआ। सोनहा पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में लखनऊ में रह रही महिला का आरोप है कि सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले देवेन्द्र विक्रम सिंह ने उनके साथ बलात्कार किया और पहल्री पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली। थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि 2011 से लेकर मई 2021 के बीच का घटनाक्रम बताया गया है। मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला वर्तमान में लखनऊ में रह रही है। देवेद्र विक्रम के अलावा छह अन्य लोगों पर एक राय होकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसएसआई उमाशंकर तिवारी को सौंपी गई है।
बस्ती- महिला की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज